फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tiler dies of electrocution; wife and son have a narrow escape.

Sambhal News: करंट की चपेट में आकर टाइल्स मिस्त्री की मौत, पत्नी-बेटा बाल-बाल बचे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Tiler dies of electrocution; wife and son have a narrow escape.
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव बाकरपुर बेहतरी में सोमवार दोपहर खुले बिजली के तार की चपेट में आने से टाइल्स मिस्त्री धर्मेश (28) की मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटा भी करंट की चपेट में आए, लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच धर्मेश अपने पांच वर्षीय बेटे बंसी की साइकिल ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह बेटे के साथ किसी काम से कमरे में गए, जहां बिजली के तार खुले पड़े थे। करंट लगते ही धर्मेश उसकी चपेट में आ गए। गनीमत रही कि बेटा झटका लगने से दूर जा गिरा और उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

बेटे की चीख सुनकर पत्नी विमलेश पति को बचाने के लिए कमरे में पहुंचीं, लेकिन उन्हें भी करंट का झटका लगा और वह दूर जा गिरीं। वहीं धर्मेश बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। शोर सुनकर पड़ोसी गणेश मौके पर पहुंचे और मेन लाइन का तार काटकर बिजली आपूर्ति बंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन और ग्रामीण धर्मेश को पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि धर्मेश के बड़े भाई मेघ सिंह और संजय पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक अपने पीछे पत्नी विमलेश और दो बेटे बंसी व कृष्णा को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed