फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tight security remained in the city on the second day of Friday

Sambhal News: जुमे के दूसरे दिन भी शहर में रही कड़ी सुरक्षा

Sun, 24 Nov 2024 04:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 24 Nov 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Tight security remained in the city on the second day of Friday
संभल की जामा म​स्जिद को जाने वाले रास्ते पर बै​रीकेडिंग व तैनात पुलिस।  - फोटो : संभल
संभल। जामा मस्जिद और उसके आसपास पुलिस, पीएसी और आरआरएफ तैनात है। शहर में प्रमुख चौराहों और बाजार में जगह-जगह पीएसी और आरआरएफ तैनात है। अधिकारी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। शहर में शांतिपूर्ण माहौल है लेकिन पुलिस-प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को हिंदू पक्ष की ओर से चंदौसी स्थित जिला न्यायालय में सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल कर जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताया था। साथ ही सर्वे की मांग की। मंगलवार को ही न्यायालय की ओर से सर्वे के आदेश हो गए थे। सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर के रूप में रमेश सिंह राघव को नियुक्त कर दिया था। कोर्ट कमिश्नर शाम को जब सर्वे के लिए पहुंचे तो भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। इसके बाद से ही पुलिस और प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। जामा मस्जिद के अलावा शहर में जगह-जगह फोर्स है।
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई तय
पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर निगरानी कर रही है। भड़काऊ या विवादित पोस्ट करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इस तरह की पोस्ट से अशांति फैल सकती है। इसलिए टीम को निगरानी पर लगाया हुआ है। एक मामला प्रकाश में आया था तो कार्रवाई की गई थी। इसी तरह लोगों को पाबंद भी करने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जामा मस्जिद, शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार में एहतियाती तौर पर फोर्स लगी है। सभी जिम्मेदार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल


जामा मस्जिद का यह है मामला



हिंदू पक्ष की ओर से न्यायालय में जो वाद दायर किया गया है। उसमें उन्होंने हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया है। मंगलवार को कोर्ट कमिश्नर ने मस्जिद पहुंचकर सर्वे भी किया था। करीब दो घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई थी। कोर्ट कमिश्नर 29 नवंबर को न्यायालय में रिपोर्ट पेश करेंगे। इस सर्वे के बाद से जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस वाद को दायर करने में वादीगण में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन, पर्थ यादव, महंत ऋषिराज गिरि, राकेश कुमार, जीतपाल सिंह यादव, मदनपाल, वेदपाल और दीनानाथ शामिल हैं। हरिशंकर जैन के बेटे विष्णु शंकर जैन इस मामले में अधिवक्ता के तौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed