{"_id":"60bfb0628ebc3e2e36460b13","slug":"thugs-cheated-women-of-rs-24000-on-the-pretext-of-getting-insurance-sambhal-news-mbd3915818162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कराने का झांसा देकर ठगों ने महिलाओं से हड़पे 24000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा कराने का झांसा देकर ठगों ने महिलाओं से हड़पे 24000 रुपये
विज्ञापन
संभल। बीमा कराने का झांसा देकर ठगों ने महिलाओं से 24360 रुपये ठग लिए। ठगों ने योजना ऐसी बनाई कि ठगी के वक्त तक महिलाओं को जरा भी धोखाधड़ी का एहसास नहीं होने दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बहजोई थाना क्षेत्र के किरारी गांव निवासी रानी ने तहरीर में कहा है कि गांव में कुछ लोग आए और बीमा पॉलिसी कराने का झांसा देकर समूह बनाने को कहा। बीस महिलाओं के समूह से 24360 रुपये जमा कराने को कहा। ठगों के झांसे में आ गए और ठगों के बताए स्थान पर पहुंचकर कागज और रुपये दे दिए।
उन्होंने बताया कि रुपये देने के बाद महिलाओं केखाते में 35000 रुपये आ जाएंगे। बस 4780 रुपये ब्याज के तौर पर लौटाते हुए कुल 39780 रुपये देने होंगे। इस पर विश्वास करते हुए पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। लेकिन ठगी का अंदेशा तब हो गया जब रुपये खाते में नहीं आए। जहां उन्होंने अपना स्थान बताया वहां जाकर देखा तो कोई नहीं था। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।