फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   throwing stone in dispute

लड़की का रिश्ता टूटने पर दो पक्षों में विवाद, पथराव करती हुई महिलाएं भी नजर आईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
throwing stone in dispute
संभल। लड़की का रिश्ता खत्म होने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिलाएं पथराव करती नजर आ रही हैं। पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया। जिला अस्पताल मेडिकल कराने पहुंचे दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। इस पर दोनों पक्षों के दो लोगों का चालान कोतवाली संभल पुलिस ने किया है। गुरुवार को सुबह नखासा थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर सुनवारी में दो पक्षों में विवाद हो गया। पथराव और मारपीट हुई। इसमें चार लोग मामूली घायल हुए। पथराव के दौरान महिलाएं भी पत्थर फेंकती नजर आईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब गांव में एक लड़की का रिश्ता टूटने पर पंचायत हो रही थी। पंचायत में एक पक्ष का आरोप था कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी लड़की का रिश्ता खत्म कराया है। इसी बात पर कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई। पथराव भी हुआ। नखासा थाना पुलिस ने छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया और मेडिकल के जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में दोनों पक्ष आमने सामने आए तो फिर से भिड़ गए। संभल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के दो लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। जहां शांतिभंग में चालान किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते लड़की का रिश्ता खत्म कराया गया। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed