फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Throwing hot ghee on the shopkeeper for opposing abusing

गाली देने का विरोध करने पर गर्म घी दुकानदार पर फेंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Throwing hot ghee on the shopkeeper for opposing abusing
कोतवाली क्षेत्र के कैथल गेट में समोसे के ठेले से ई-रिक्शा टकरा गया। जब दुकानदार ने टक्कर मारने का विरोध किया, तो ई-रिक्शा चालक पिता-पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए कढ़ाई में खोलता घी उस पर डाल दिया, जिससे वह झुलस गया। पास खड़ी उसकी मां के हाथ भी झुलस गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कैथल गेट स्थित तिलवाली गली निवासी गौरव कुमार लक्ष्मी टाकीज के सामने समोसे का ठेला लगाते हैं। 15 अगस्त को भी गौरव ने ठेला लगाया था। दोपहर 2.45 बजे गणेश कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र ई-रिक्शा चालक उधर से गुजरे रहे थे, तभी उनका ई- रिक्शा ठेले से टकरा गया। इस पर दुकानदार ने विरोध किया तो पिता-पुत्र गाली-गलौज करने लगे। पास खड़ी दुकानदार की मां सीता ने विरोध किया गया तो पिता-पुत्र ने कढ़ाई में रखा गरम घी गौरव के ऊपर फेंक दिया, जिससे गौरव बुरी तरह झुलस गया। साथ ही पास में खड़ी सीता देवी के हाथों पर गिर गया और वह भी झुलस गई। घटना के बाद पिता-पुत्र ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में बृहस्पतिवार को आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। पीड़ित गौरव कुमार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed