फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three youths including two students injured in a collision between two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में दो छात्र सहित तीन युवक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three youths including two students injured in a collision between two bikes
बबराला। गुन्नौर थाना क्षेत्र के दिल्ली-बदायूं हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की सुबह दो बाइकों की सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में दो छात्र सहित तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सवा सात बजे गुन्नौर निवासी छात्र शोएब अख्तर व शाने आलम बाइक से जुनावई हाईस्कूल का पेपर देने जा रहे थे। बाइक सवार छात्र दिल्ली-बदायूं हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो छात्र सहित तीन युवक घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार वाहिद निवासी गांव ककराला जनपद बदायूं से दिल्ली जा रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षक केवी यादव ने बताया कि शोएब अख्तर व शाने आलम हाईस्कूल के छात्र है। विद्यालय का सेंटर जुनावई कॉलेज में होने पर दोनों छात्र पेपर जा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed