{"_id":"61390b9f8ebc3e6ee33a1867","slug":"three-year-old-girl-died-of-fever-in-village-dabthra-chandausi-news-mbd4019834196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव दबथरा में बुखार से तीन वर्षीय बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव दबथरा में बुखार से तीन वर्षीय बालिका की मौत
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। क्षेत्र के गांव में तीन वर्षीय बालिका को तेज बुखार आने पर सीएचसी में भर्ती कराने के बाद बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जुनावई क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी भूपेंद्र सिंह की तीन वर्षीय बेटी अंजलि को पिछले करीब चार-पांच दिनों से बुखार आ रहा था। पिता भूपेंद्र सिंह ने पहले उसका उपचार निजी चिकित्सकों से कराया। स्वास्थ्य में लाभ न होने पर बालिका की मां बुधवार की दोपहर बालिका को उपचार के लिए सीएचसी जुनावई लेकर पहुंची। बुखार कम करने के लिए चिकित्सकों ने बालिका को उपचारित किया। इसके बाद भी राहत न मिलने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल संभल अथवा हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान सीएचसी से ले जाने से पहले ही बालिका ने वहीं उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने चिकित्सकों को दिखाया, तो उन्होंने बालिका को मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी जुनावई के प्रभारी डॉ. विरास यादव ने बताया कि बालिका को तेज बुखार था। बुखार कम करने के लिए दवा दी गई थी तथा उसके बाद संभल जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां से ले जाने से पहले ही बालिका ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने मुताबिक बालिका को चार-पांच दिन पहले से बुखार आ रहा था। परिवार के लोग इधर-उधर प्राइवेट चिकित्सकों से उपचार करा रहे थे। बालिका को तेज बुखार आने से बुधवार को मौत हो गई है।