फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three vehicles collided due to fog, jammed

कोहरे में तीन गाड़ियां आपस में भिड़ीं, लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided due to fog, jammed
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी के नजदीक कोहरे के कारण तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद तीनों गाड़ियों के चालक गाड़ी लेकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब सिरसी के नजदीक आबाद वाली पर कोहरे के चलते एक के बाद एक तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसा उस समय हुआ जब एक टाटा आयशर का चालक मोड़ पर गाड़ी मोड़ रहा था। इसी दौरान संभल की ओर से आई एक मैक्स पिकअप इससे भिड़ गई। इसी दौरान संभल की ओर से एक ट्रक और आ गया। कोहरे के चलते वह भी भिड़ी हुई गाड़ियों में घुस गया। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। तीनों गाड़ियों के भिड़ने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने किसी तरह यातायात रोका जिससे अन्य कोई गाड़ी न टकरा जाए। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही तीनों चालक अपनी-अपनी गाड़ियां लेकर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी लोगों से जुटाई। वहीं, दूसरी ओर इस हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed