{"_id":"602d7bd58ebc3ee9504fac79","slug":"three-tier-panchayat-elections-district-level-committee-will-publish-the-list-of-reserved-seats-by-march-3-sambhal-news-mbd3799986144","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- जिला स्तरीय कमेटी 3 मार्च तक प्रकाशित करेगी आरक्षित सीटों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- जिला स्तरीय कमेटी 3 मार्च तक प्रकाशित करेगी आरक्षित सीटों की सूची
विज्ञापन
संभल/सौंधन। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय कमेटी में अपर मुख्य अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सदस्य हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव हैं। आरक्षित किए गए पदों की सूची यही कमेटी जिला स्तर पर 3 मार्च को प्रकाशित करेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इसकी औपचारिक सूचना भी जिलाधिकारी ने जारी कर दी है। अब ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण जिला स्तरीय कमेटी करेगी। जिला मुख्यालय पर इसकी प्रक्रिया शुरू हुई है। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए विकास खंड स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए वर्गवार आबादी के हिसाब से आरक्षण किया जा रहा है। आरक्षण के प्रस्ताव विकास खंडों से खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी जिला मुख्यालय को भेजेंगे। प्रस्तावों को जिला स्तरीय कमेटी नियमों की कसौटी पर परखेगी। इसके बाद इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि 3 मार्च तक आरक्षण कर दिया जाएगा। इसके बाद 4 से 8 मार्च तक आपत्ति कर सकेंगे। आपत्तियों का निस्तारण 10 से 12 मार्च तक किया जाएगा। आरक्षण की अंतिम सूची 14 मार्च को लखनऊ भेजी जाएगी। लखनऊ से पंचायत राज निदेशालय 15 मार्च अंतिम सूची जारी करेगा।