{"_id":"5a2d8bb84f1c1bee688c0e41","slug":"three-shope-gutted-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन दुकानों में लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन दुकानों में लाखों का सामान जला
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
जमशेदपुर के दोपहिया शोरूम में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के मुहल्ला ब्रहम बाजार में शनिवार की रात दो बजे मोबाइल कंपनी के आफिस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने पड़ोस की दो और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से करीब दस लाख का नुकसान हो गया।
ब्रहम बाजार निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र लाल गोपाल की बाजार में निजी मोबाइल फोन कंपनी का आफिस है। रात दो बजे आफिस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने पड़ोस की लाल गोपाल ट्रेडर्स व हरिगोपाल की कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान को चपेट में ले लिया। धर्मेद्र आदि को जब जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए।
शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी जाग गए और वहां आ पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कंपनी आफिस का बड़ा जनरेटर व केबिल जल गया। जिससे करीब सात लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। जबकि लाल गोपाल ट्रेडर्स का एक लाख तथा हरिगोपाल का दो लाख का सामान जलकर राख हो गया।