फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three ponds of 53 bighas were marked for encroachment free

Sambhal News: 53 बीघा के तीन तलाबों को कब्जा मुक्त करने के लिए किया चिह्नित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three ponds of 53 bighas were marked for encroachment free
धनारी। थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी बालू शंकर में प्रशासन ने तीन तालाबों की 53 बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए चिह्नित कर लिया है। सोमवार को तालाबों की मेढबंदी कराई जाएगी। नायब तहसीलदार के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

गांव धनारी पट्टी बालू शंकर में तीन तालाब हैं। इन तालाब पर लोगों ने कब्जा कर रखे हैं और उन्हें समतल करके फसल उगाई जा रही है। शनिवार को नायब तहसीलदार बबलू कुमार के नेतृत्व में सात लेखपालों की टीम गांव पहुंची। टीम ने पांच बीघा, आठ बीघा व 40 बीघा के तालाबों की जमीन को चिह्नित किया। उनकी पैमाइश की गई। तालाब की जमीन चिह्नित कर ट्रैक्टर से जुताई कराकर सीमा निर्धारित कर दी गई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने किसानों से सोमवार तक स्वयं अपनी फसल काटने को कहा। सोमवार को प्रशासन तालाब की जेसीबी से सीमाओं पर मेढबंदी कराएगा। ग्राम प्रधान पति राजेंद्र सिंह ने बताया कि इन तालाबो पर काफी समय से कब्जा कर रखा था। अब उन्हें कब्जामुक्त कराकर फिर से खुदाई कराई जाएगी। लेखपालों की टीम में धनारी लेखपाल राजीव कुमार शर्मा, कृष्णेंद्र कुमार, हर किशोर, ज्ञान सिंह, जगवीर सिंह, प्रजेश कुमार, रामप्रताप सिंह टीम शामिल रहे। इस मोके पर सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed