फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three police station incharges present in line

Sambhal News: तीन थाना प्रभारी लाइन हाजिर, कई के बदले कार्यक्षेत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Three police station incharges present in line
संभल। एसपी ने बृहस्पतिवार को तीन थाना प्रभारियों और दो उपनिरीक्षक और एक निरीक्षक को लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा कई के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि हयातनगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चमन सिंह, ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी उप निरीक्षक रूकमपाल सिंह, बहजोई थाने के क्राइम इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी लक्ष्मणगंज चंदौसी उप निरीक्षक पंकज कुमार बालियान, स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक मोहित कुमार का लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

रजपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार को बहजोई कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह को धनारी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एएचटीयू थाना व मानवाधिकार प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक मेघपाल सिंह को बनियाठेर थाना प्रभारी बनाया गया है। संभल कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर को हजरतनगर गढ़ी थाने की जिम्मेदारी मिली है। अपराध शाखा के निरीक्षक रजनीश कुमार को नखासा थाना प्रभारी बनाया गया है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अमरीश कुमार को संभल कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा के निरीक्षक संत कुमार को जुनावई प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी संजीव कुमार ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी होंगे। निरीक्षक अमित कुमार को अपराध शाखा से साइबर क्राइम थाने का प्रभारी बनाया गया है। अपराध शाखा के निरीक्षक सत्यविजय सिंह को एएचटीयू थाने की जिम्मेदारी मिली है। प्रभारी निरीक्षक बहजोई विनोद कुमार मिश्रा को जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। नखासा थाने के क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह को अपराध निरीक्षक धनारी बनाया गया है। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार वर्मा को रजपुरा थाना प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक के पीआरओ उपनिरीक्षक संजीव कुमार को हयातनगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिरसी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बोबिन्द्र कुमार को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा धनारी प्रभारी निरीक्षक बाबूराम गौतम को गैर जनपद स्थानांतरण होने की वजह से लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed