{"_id":"695580933d340fa80506a3e5","slug":"three-people-including-bilalpats-headmans-husband-arrested-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-130653-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिलालपत के प्रधान पति समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिलालपत के प्रधान पति समेत तीन गिरफ्तार
Thu, 01 Jan 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
संभल। गांव बिलालपत में मंगलवार को फर्जी वोटों की जांच के दौरान अधिकारियों के सामने मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रधान पति कमर, रफाजुल, जफरूल, अय्यूव, रिफाकत निवासी बिलालपत और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने प्रधानपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
दरअसल, असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत गांव में मंगलवार की दोपहर फर्जी वोटों की जांच के दौरान टीम के सामने कुछ लोगों के द्वारा बवाल किया गया। जान से मारने की कोशिश करते हुए एक-दूसरे पर वार किया गया। इसमें माजिद गंभीर रूप से घायल हुआ। माजिद के भाई आबिद ने पुलिस को तहरीर दी। असमोली थाने के इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 115(2), 118(1), 352, 351(3), 109(1) के तहत आरोपी कमर, रफाजुल, जफरूल, अय्यूव, रिफाकत और तीन-चार अज्ञात लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर अपराध संजीव गिरि ने बताया कि आरोपी कमर, रफाजुल और जफरूल को बिलालपत में कर्बला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इन्हें न्यायालय मेें पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।