फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three people including an armyman injured in car accident

Sambhal News: कार की टक्कर लगने से सेनाकर्मी समेत तीन घायल

Mon, 31 Mar 2025 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 31 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three people including an armyman injured in car accident
सौंधन(संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र में संभल-गंवा मार्ग पर बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें थल सेना के सिपाही समेत तीन घायल हो गए। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी अमरपाल थल सेना में सिपाही हैं। इस समय उनकी ड्यूटी अंबाला कैंट पर है। वह छुट्टी लेकर अपने घर आ रहे थे। रविवार की सुबह आठ बजे संभल आकर उन्होंने अपने भाई अवधेश को फोन करके बाइक से बुलाया। बाइक लेकर उनका भाई अवधेश और फुफेरा भाई मनोहर निवासी गवां संभल आ गए और बाइक से तीनों घर की ओर चल दिए। बाइक को अमरपाल चला रहे थे। संभल-गंवा मार्ग पर गांव शकरपुर के निकट बिजलीघर के पास गंवा की तरफ से आ रही कार से ओवरटेक के चक्कर में बाइक कार की चपेट में आ गई। जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। जिसमें अमरपाल की हालत गंभीर है। कार में यूपी पुलिस के उप निरीक्षक ललित कुमार निवासी तैतिया उर्फ मैथना जनपद बुलंदशहर सवार थे। हादसे के वक्त वे छुट्टी से वापस अपनी तैनाती चौकी बिलासपुर थाना बिलासपुर जा रहे थे। सूचना पर कैलादेवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चार पहिया गाड़ी क्षतिग्रस्त होने पर उप निरीक्षक दूसरे वाहन से अपनी ड्यूटी पर चले गए। कैलादेवी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article