फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three miscreants and two constables injured in the encounter

Sambhal News: मुठभेड़ में तीन बदमाश और दो सिपाही घायल

Fri, 04 Apr 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 04 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants and two constables injured in the encounter
बहजोई/बनियाठेर (संभल)। बहजोई और बनियाठेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अलग-अलग हुई मुठभेड़ में पुलिस ने लूट के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए। जबकि दो सिपाही भी बदमाशों की गोली से जख्मी हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों से लूट के जेवर, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की तड़के पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि तीन दिन पहले क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश बहजोई-बबराला की तरफ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जा रहे हैं। सूचना पर बहजोई प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस के साथ ग्राम बिसारू के पास रेलवे लाइन के किनारे चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान चंदौसी की ओर से दो बाइकों पर आए तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक कच्चे चकरोड की ओर मोड़ दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली से सिपाही विष्णु चौधरी घायल हो गए।
विज्ञापन

बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश बाएं पैर में गोली लगने पर बाइक समेत नीचे गिर गया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर बनियाठेर क्षेत्र की ओर भाग निकले। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बनियाठेर पुलिस ने भागे बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी। ग्राम थरेसा जयसिंह के पास भागे हुए अभियुक्तों ने रोकने पर पुलिस पर फायरिंग कर गई। जिसमें सिपाही विवेक यादव घायल हो गया। जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। बहजोई में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम बंटी मौर्य पुत्र कालू हलवाई उर्फ वीर सिंह निवासी मोहल्ला अब्दुल्ला थाना बिलारी जिला मुरादाबाद का बताया। उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, एक पाजेव, 3800 रुपये, एक बाइक बरामद हुए। जबकि बनियाठेर क्षेत्र में गिरफ्तार बदमाशों ने अपने नाम नौरंग पुत्र हरकिशोर मौर्य निवासी ग्राम विरामपुर उर्फ इब्राहिमपुर मिर्जा थाना सोनकपुर जिला मुरादाबाद व विशाल पुत्र गंगा सरन निवासी मोहल्ला हर्षनगर कस्बा व थाना बिलारी जिला मुरादाबाद बताया। उनके पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, चांदी की एक पाजेव, एक चैन, 3500 रुपये, चोरी की एक बाइक व आरोपी विशाल से एक चाकू, लूट का एक मोबाइल, 1400 रुपये बरामद किए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और सीओ चंदौसी आलोक सिद्धू ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
आरोपियों कई वारदातें स्वीकारीं
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि 26 मार्च को थाना बहजोई क्षेत्र में खेतापुर मजार के पास धनारी के नगलिया बल्लू निवासी प्रकाश राघव पुत्र सतीश की बाइक लूटी थी। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज है। घटना को अंजाम देने बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोडकर भाग गए थे। इसके संबंध में 26 मार्च को ही जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वहीं 26 मार्च को ही थाना बनियाठेर क्षेत्र में थरेसा जयसिंह गांव के भट्टे के पास से बाइक सवार बदमाशों ने श्रीपाल कश्यप पुत्र रमेश निवासी पंवासा थाना बहजोई की बाइक रोककर उसकी पत्नी से झुमकी व पर्स छीन लिया था। पर्स में 5600 रुपये व एक जोड़ी चांदी की पायल थीं।
------------
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
- पुलिस ने गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त बंटी पर बनियाठेर, मुरादाबाद के बिलारी, जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा और रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र में लूट, मारपीट आदि के छह मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अभियुक्त नौरंग मौर्य जिला रामपुर, संभल और बदायूं में लूट, जानलेवा हमला, गैंगस्टर आदि के 14 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अभियुक्त विशाल पर जिला मुरादाबाद, संभल और बदायूं के थानों में आबकारी अधिनियम समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं।

------------
- थाना बहजोई और थाना बनियाठेर में हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में तीनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है। जबकि दो आरक्षी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल संभल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने 26 मार्च को थाना बहजोई और बनियाठेर क्षेत्र में हुई लूट की वारदात स्वीकार की है। लूट का माल भी बरामद किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल।
नोट: फोटो बहजोई और चंदौसी से दिए गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed