फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three labourers riding a bike were crushed by a tractor-trolley, one dead, two seriously injured

Sambhal News: बाइक सवार तीन मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

Mon, 10 Mar 2025 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 10 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three labourers riding a bike were crushed by a tractor-trolley, one dead, two seriously injured
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर मार्ग पर रविवार की शाम करीब 7:30 बजे बाइक सवारों को आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। इसमें मुरादाबाद के थाना कुंदरकी अंतर्गत गांव पंडिया निवासी नादिर (20) की मौत हो गई। जबकि मृतक का चचेरा भाई राशिद और संभल के रूकनुद्दीन निवासी बहनोई मोहम्मद कैफ घायल हो गए। नादिर के चाचा अनवार ने बताया कि नादिर के बहनोई मोहम्मद कैफ मजदूरी के रुपये लेने के लिए अमरोहा के नगली गए थे। बाइक नादिर चला रहा था। उनके साथ नादिर का चचेरा भाई राशिद भी था। रुपये लेकर लौटते समय बादल गुंबद के नजदीक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। इसमें तीनों लोग घायल हो गए थे। उपचार के दौरान नादिर की मौत हो गई। बताया कि नादिर मजदूरी करते थे। परिवार में दो भाई और तीन बहनें हैं। नादिर दूसरे नंबर का था। मां परवीन का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, दूसरी ओर घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें राशिद की हालत गंभीर है। नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

लोग बोले, हेलमेट होता तो बच जाती जान
ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट के सफर जान पर बन आया। इसमें एक युवक की जान चली गई। दो नौजवान जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। तीनों घायलों के सिर में चोट लगी। मृतक के सिर से भी काफी खून बहा। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने कहा कि सिर में चोट लगने से जान जाने की आशंका है। गहरी चोट लगने से काफी खून बह गया। वहीं, हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कहा कि हेलमेट होता तो जान बच जाती।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article