{"_id":"6b00aef33a82fa932c0a8f74","slug":"three-individuals-including-a-juvenile-apprehended-by-police-for-manufacturing-illegal-weapons-in-a-field-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134833-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खेत में बना रहे थे अवैध हथियार, बाल \nअपचारी समेत तीन को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खेत में बना रहे थे अवैध हथियार, बाल अपचारी समेत तीन को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
बहजोई। पुलिस ने शुक्रवार को खेत में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते एक बाल अपचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बदायूं जिले के रहने वाले आरोपी अवैध रूप से शस्त्र बनाकर वहीं तस्करी करते थे।
एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बहजोई पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाईपास पर ग्राम चितौरा से बहजोई की ओर जाने वाले रास्ते पर एक बाल अपचारी को 315 बोर के तमंचे के साथ पकड़ा। उसकी निशानदेही पर दो अन्य साथी अनस उर्फ तौफीक रजा व सुनील कुमार को चितौरा-बहजोई सड़क से करीब 60 मीटर अंदर खेत में बनी कोठरी से गिरफ्तार किया गया। अनस मोहल्ला पुराना कार्यालय नगर पंचायत कस्बा व थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं का रहने वाला है। सुनील कुमार निवासी ग्राम रूदायन थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं का है। इनके पास से एक 312 बोर का तमंचा, तीन तमंचे 315 बोर, एक देसी राइफल 315 बोर, दो पिस्टल 32 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ।
इसके अलावा पांच किलोग्राम का बाट, एक मशीन भोकनी, ड्रिल मशीन, शिकंजा, अंगीठी, गैस सिलिंडर समेत शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी ने बताया कि ये लोग अवैध रूप से शस्त्र बना कर बदायूं जनपद में तस्करी करते हैं। रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक शामिल थे। खुलासे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज रावत और क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।