{"_id":"63f676a68da737a8090ed454","slug":"three-including-woman-arrested-for-smuggling-smack-sambhal-news-c-15-1-mbd1027-64845-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्मैक की तस्करी में महिला समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्मैक की तस्करी में महिला समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने स्मैक की तस्करी के आरोप में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला सीमा आदर्श कॉलोनी निवासी है। जबकि दो युवक हारिश और रफीउर्रहमान बिजनौर के काजीपाड़ा निवासी हैं।
आरोपी सोनकपुर ओवरब्रिज के पास स्मैक की तस्करी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। महिला पहले भी स्मैक की तस्करी में जेल जा चुकी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।