फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three including a woman arrested for filing a false report of attempted rape

Sambhal News: दुष्कर्म के प्रयास की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने में महिला सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 09 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Three including a woman arrested for filing a false report of attempted rape
गवां (संभल)।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र में पांच लाख रुपये वसूलने के लिए ग्राम प्रधान ने महिला और अन्य व्यक्ति के साथ ग्रामीण को झूठे केस में फंसाने की साजिश रची। महिला से दो लोगों पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगवाया। इसके लिए महिला को रुपये दिए जाने थे। पुलिस छानबीन में हकीकत सामने आई, महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें ग्राम प्रधान भी शामिल है।

गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को बताया था कि वह चंदौसी स्थित कोर्ट से घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो लोगों ने उसे लिफ्ट दी। लेकिन, घर छोड़ने के बजाय आरोपी उसे जंगल में एक नलकूप की कोठरी में ले गए। आरोपी उसके साथ छेड़खानी करने लगे। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि महिला को ग्राम पंचायत देवपुरा के प्रधान संजय ने रुपये देने का लालच देकर आरोप लगाने के लिए तैयार किया था। महिला को पांच हजार रुपये भी दे दिए थे। जब मामला दर्ज हो गया तो पीड़ित लोग ग्राम प्रधान के पास पहुंचे थे। ग्राम प्रधान ने समझौता कराने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की थी। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो शिकायत करने वाली महिला से पूछताछ की गई। महिला ने पूरी हकीकत पुलिस को बता दी। एसपी ने बताया कि ग्राम प्रधान संजय, उसके साथी अवधेश और महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed