फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three days ago, the dead body lying in the field turned out to be of a youth resident of Pragati Vihar.

तीन दिन पहले खेत में पड़ा शव प्रगति विहार निवासी युवक का निकला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three days ago, the dead body lying in the field turned out to be of a youth resident of Pragati Vihar.
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई में तीन जून को झील के पास खेत में युवक का शव मिला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। युवक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की शिनाख्त प्रगति विहार निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

तीन जून को असालतपुर जारई जंगल में झील के पास डा. राजीव चौधरी के खेत में युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस सोमवार को युवक वीरपाल 22 वर्ष निवासी प्रगति विहार जा पहुंची और घटना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया। घटना की जानकारी होने पर परिजन कोतवाली पहुंचे। मृतक के भाई नरेश ने बताया कि उनका भाई वीरपाल बेलदारी का कार्य करता था। वह अक्सर घर से निकल जाता था और तीन-चार दिन बाद वापस घर लौट आता था। एक जून को भी वीरपाल परिजनों को बिना कुछ कहे साइकिल लेकर निकल गया। उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि जैसा पहले आ जाता था, इस बार भी आ जाएगा, लेकिन सोमवार को पुलिस ने घर पहुंचकर घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी होने के बाद से मृतक की मां सोनिया व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed