{"_id":"5f0cb1518ebc3e635f5720cc","slug":"three-corona-positive-death-in-sambhal-chandausi-news-mbd355713121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कोरोना संक्रमितों की मुरादाबाद में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कोरोना संक्रमितों की मुरादाबाद में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। संभल जनपद में कोरोना संक्रमित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। तीनों मौत मुरादाबाद के टीएमयू में हुई हैं। जनपद में कोरोना से मौत का आंकड़ा 13 हो गया है।
संभल के मोहल्ला धर्म सराय निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला को नौ जुलाई को बीमार हुई। उन्हें गैस और ब्लड प्रेशर की समस्या था। परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान कोराना की जांच हुई और 11 जुलाई को जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें टीएमयू में भर्ती करा दिया। वहां सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई।, वही संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति मृतक को सांस लेने में दिक्कत थी। इसके बाद उन्होंने जांच कराई थी। उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। सोमवार को आई रिपोर्ट में उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई थी। हालत गंभीर होने पर टीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में सोमवार की शाम करीब पौने चार बजे भर्ती कराया गया था। एक घंटे के बाद ही उनकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। टीएमयू की ओर से स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई। वहीं हयातनगर थाना के गांव धुरैटा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक की कोरोना के चलते मौत हो गई है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सेवानिवृत्त शिक्षक का उपचार मुरादाबद के असपताल में चल रहा था। गांव धुरैटा निवासी 75 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक की मुरादाबाद के टीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। सेवानिवृत्त शिक्षक कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। 7 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुरादाबाद भर्ती कराया था। इसके बाद परिवारों की जांच कराई तो 9 जुलाई को पुत्रबहू में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनका उपचार चल रहा है। संभल स्वास्थ्य विभाग की ओर से शव वाहन मुरादाबाद भेजा गया है। पूरी एहतियात के साथ सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग घरों से नहीं निकले। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने सैनिटाइजेशन नहीं कराने की बात कही है।