फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three booked for rape on pretext of marriage

Sambhal News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में तीन पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three booked for rape on pretext of marriage
बनियाठेर(संभल)। शादी का झांसा देकर अमरोहा की युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। शादी का प्रस्ताव भेजने पर दहेज की मांग करते हुए युवती के परिजनों को धमकाया। थाना पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़िता ने एसपी से मदद की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कि अब से दो वर्ष पूर्व वह नेहटा गांव निवासी अपनी बहन की ससुराल में कुछ दिन के लिए रहने आई थी। तभी बहन के रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसकी जानकारी पाकर युवती की मां रिश्ता लेकर 22 सितंबर को जब आरोपी के घर पहुंची तो युवक व उसके परिजनों ने दहेज की मांग करते हुए गाली-गलौज की तथा घर से भगा दिया। पीड़िता ने बताया कि थाना पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई न होने पर एसपी से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
-----------
दो युवकों पर अश्लील फब्तियां कसने का मुकदमा दर्ज
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गुमथल गांव के निकट पुलिया के पास गश्त कर रही पुलिस ने जनपद मुरादाबाद के थाना कोतवाली बिलारी अंतर्गत गांव चिड़िया भवन निवासी अजय व सनी नामक दो युवकों पर आती-जाती महिलाओं पर फब्तियां कसने व अश्लील हरकतें करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed