{"_id":"69542ab26c42bb2234086e2e","slug":"three-bike-riders-injured-in-collision-with-tractor-trolley-sambhal-news-c-204-1-chn1003-125636-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार तीन जख्मी
विज्ञापन
बबराला(संभल)। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने एक की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। इसके साथ ही पुलिस मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्राॅली को थाने ले आई।
गुन्नौर थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि जुनावई थाना क्षेत्र के गांव असादपुर निवासी और दिलीप कुमार व गौरव अपने मौसेरे भाई अर्जुन के साथ मंगलवार की दोपहर बबराला जा रहे थे। बदायूं- मेरठ हाईवे पर ममता नर्सिंग होम के समीप सामने से आ रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राॅली ने उनकी बाइक मेंं टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अपनी गाड़ी से गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने दिलीप पुत्र रणविजय की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन अर्जुन व गौरव को निजी अस्पताल ले गए। वही पुलिस मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने ले गई। गुन्नौर थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। संवाद