फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three accused of robbing a friend made through Facebook arrested, search for two

Sambhal News: फेसबुक से बनाए दोस्त से लूट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

Sat, 18 Nov 2023 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 18 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three accused of robbing a friend made through Facebook arrested, search for two
सौंधन। फेसबुक से बनाए गए दोस्त से लूट करने के तीन आरोपियों को कैलादेवी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दो आरोपी भागे हुए हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली है। संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी मंजर जमाल पुत्र इदरीस अहमद की तीन महीने पहले फेसबुक पर मोहित उर्फ सोमित से दोस्ती हुई थी। युवक ने अपनी मिठाई की दुकान बताई थी। मंगलवार को आरोपी ने मंजर जमाल को मिलन के लिए सौंधन बुलाया था। आरोपी सौंधन से गांव रझेड़ा सलेमपुर ले गए थे। जहां अन्य युवक बुलाकर लूट की घटना को अंजाम दिलाया था। आरोपियों ने बाइक, मोबाइल और 10700 रुपये लूट लिए थे। पीड़ित ने मोहित उर्फ सोमित और उसके रिश्तेदार सुमित के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की तो आरोपी पकड़ में आ गए। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सौंधन निवासी मोहन, गांव भमौरी पट्टी निवासी ममतेश और अमरोहा के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव खड़क रानीवाला निवासी मुस्तफा को गिरफ्तार किया है। मोहन की निशानदेही पर पल्सर बाइक और मुस्तफा से लूट के रुपये बरामद किए हैं। अन्य दो आरोपियाें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed