फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three accused of making and selling illegal weapons acquitted due to lack of evidence

Sambhal News: अवैध शस्त्र बना कर बेचने के तीन आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

Sat, 05 Oct 2024 05:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 05 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Three accused of making and selling illegal weapons acquitted due to lack of evidence
चंदौसी। न्यायालय ने अवैध हथियार बनाने व बेचने के मामले में तीन आरोपियों को दोष मुक्त किया है। मामला थाना संभल में 13 दिसंबर 2022 का है।
विज्ञापन

इसमें उप निरीक्षक जसपाल सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वह टीम के साथ कुरैशी बोन मिल संभल के सामने बने खंडहर पर पहुंचे। जहां अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और बने व अधबने अवैध शस्त्र कब्जे में कर लिए। इस दौरान अंधेरे का लाभ उठा कर एक आरोपी मौके से भागने से सफल हो गया। पुलिस शहादत निवासी गांव जनेटा थाना बनियाठेर व अंसार निवासी पंजू सराय संभल को बरामद सामान के साथ थाने ले आए। जहां पूछताछ में भागने वाले व्यक्ति का नाम अरशद निवासी नूरियो सराय संभल बताया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह अवैध तरीके से शस्त्र बना कर बेचते हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। मुकदमे की सुनवाई अशोक कुमार यादव अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जनपद संभल स्थित चंदौसी में हुई। जहां शुक्रवार को न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में तीनों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed