फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Threatened to kill wife who became an obstacle in love affair

Sambhal News: प्रेम संबंध में बाधक बनी पत्नी को जान से मारने की दी धमकी

Sat, 29 Mar 2025 11:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill wife who became an obstacle in love affair
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने थाने में शिकायतीपत्र देकर अपनी बेटी की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली चंदौसी के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी मार्च 2024 में थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दामाद बेटी को लेकर चंडीगढ़ काम करने चले गए। जहां उनका किसी अन्य महिला से संपर्क हो गया तथा लगातार फोन पर बात करते रहते थे। जिसका विरोध बेटी ने जताया तो गाली गलौज व मारपीट करने लगा।
विवाद अधिक बढ़ने पर दोनों लोग गांव आ गए। यहां भी अक्सर फोन पर व्यस्त रहने के कारण बेटी का दामाद से विवाद बढ़ता चला गया। सूचना मिलने पर वह जब 28 मार्च को अपनी बेटी के यहां गया तो दामाद बेटी के साथ मारपीट कर रहा था। दामाद फोन वाली लड़की से ही दूसरी शादी करने की जिद पर अड़ा था। विरोध करने पर बेटी को टुकड़े-टुकड़े कर जंगल में फेंकने की धमकी दी। जिसका विरोध पीड़ित ने किया तो उन्हें भी लाठी डंडे लेकर गांव के बाहर तक दौड़ा लिया।
विज्ञापन

पड़ोसी पर मारपीट का लगाया आरोप
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के बाकरपुर बेहतरी गांव निवासी नीतू कठेरिया ने अपने ही घर के सामने रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें बिना वजह परेशान करने, झगड़े पर आमादा रहने, बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article