फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Those who think Talibani don't consider India as their country: Sadhvi Prachi

तालिबानी सोच रखने वाले हिंदुस्तान को नहीं मानते अपना देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Those who think Talibani don't consider India as their country: Sadhvi Prachi
चंदौसी(संभल)। विहिप सदस्य साध्वी प्राची ने कहा कि तालिबानी सोच रखने वाले लोग हिंदुस्तान को अपना देश नहीं मानते हैं। ऐसे लोग हिंदुस्तान में रहने के बाद भी पाकिस्तान को तबज्जो देते हैं। 70 साल कांग्रेस ने देश पर राज किया। तब उन्हें देश में हिंसा का माहौल नजर नहीं आया। अब मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में उन्हें हिंसा का माहौल नजर आ रहा है। ऐसी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने ही हिंदुस्तान को बर्बाद करने का कार्य किया है।
विज्ञापन

बुधवार को साध्वी प्राची शक्ति नगर स्थित मुकेश सोम के आवास पर पहुंचीं। पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शाम करीब छह बजे प्रेस वार्ता में साध्वी प्राची ने कहा कि सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क व एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर ओबीसी समाज को निशाना बनाने के आरोप लगाते रहे हैं। क्योंकि इन लोगों ने कभी देश की जनता की भलाई के लिए राजनीतिक नहीं की।
विज्ञापन

इन्होंने हमेशा अपनी भलाई की राजनीतिक है। क्योंकि तालिबानी सोच रखने वाले हिंदुस्तान को अपना देश नहीं मानते हैं। बल्कि पाकिस्तान का गुण गाते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने 70 साल देश पर राज किया है। तब राहुल गांधी को देश में हिंसा का माहौल नहीं आया। तब मुजफ्फर नगर में हिंदू समाज के दो युवकों की निर्मम हत्या कर संप्रदायिक दंगा कराया गया था। आज जब मोदी व योगी की सरकार है तब राहुल गांधी को देश में हिंसा का माहौल नजर आता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा ने हमेशा अपराधियों, आतंकियों व भ्रष्टाचारी अधिकारियों को संरक्षण दिया गया है। क्योंकि यह लोग तालिबानी सोच रखने वाले लोग हैं। मगर अब देश में मोदी सरकार में तालिबानी सोच रखने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed