फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Those who made the reel in front of the police station were made to apologize by holding their ears and sent to jail

Sambhal News: थाने के सामने रील बनाने वालों को कान पकड़कर मंगवाई माफी, भेजे जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Those who made the reel in front of the police station were made to apologize by holding their ears and sent to jail
संभल केहयातनर थाने के गेट पर रील बनाने वाले युवक कान पकड़कर माफी मांगते हुए। संवाद
संभल। एक खटोला जेल के अंदर एक खटोला जेल के बाहर गाने पर वीडियो में डांस करने वाले छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो नामजद व तीन-चार अज्ञात की तलाश की जा रही है। कांस्टेबल नीरज कुमार की तहरीर के आधार पर संभल-बहजोई मार्ग बाधित करने और अशांति फैलाने के अंदेशे में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए युवकों ने थाने में कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसा कार्य नहीं करने का वादा भी किया है।एसपी केके विश्नोई ने बताया कि वीडियो को हयातनगर थाने के सामने संभल-बहजोई मार्ग पर बनाया गया था। जानकारी पर पता चला है कि यह वीडियो पांच या छह महीने पहले बनाया गया था। इसमें थाने का मुख्य गेट भी कैद किया और मुख्य मार्ग पर हुड़दंग कर मार्ग बाधित किया। इसी क्रम में हयातनगर के मोहल्ला अंबेडकर गेट निवासी शिव गौतम, दिवेश, श्रेष्ट, आशीष, नितिन, विनीत, शरद, मुकुल और अन्य तीन-चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन कर दिवेश, शिवा, श्रेष्ट, विनीत, शरद और चिंटू उर्फ रजनीकांत को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी ने कहा कि हुड़दंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। इसके लिए अलग से अभियान चलाया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed