{"_id":"61a51fc88a1e3016547bda0b","slug":"those-coming-from-kerala-and-northeast-states-will-be-investigated-chandausi-news-mbd4110451180","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल और पूर्वोत्तर राज्यों से आने वालों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल और पूर्वोत्तर राज्यों से आने वालों की होगी जांच
विज्ञापन
चंदौसी। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर विभाग ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी शुरू कर दी है। केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों से आने वालों की कोरोना की जांच की जा रही है। आठ ब्लाक और दो नगर क्षेत्र की रैपिड रेस्पांस टीम सक्रिय हो गई है। ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि वह बाहर से आने वाले लोगों की सूचना दें।
कोरोना की दूसरी लहर के बाद दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, अमेरिका सहित कई अन्य देशों में कोरोना के नए वेरिएंट (ओमिक्रॉन) की पुष्टि हो गई है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने विदेशों से लौटने वाले लोगों की निगरानी करने और उनकी आरटीपीसीआर की जांच के साथ वेरिएंट की जांच (जिनोम सीक्वेंसिंग) की सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सर्विलांस बढ़ाने के साथ निगरानी टीम को पुन: सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।
सर्विलांस टीम जिला प्रभारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि नए वेरिएंट को लेकर यात्रियों की निगरानी शुरू कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति केरल, पूर्वोत्तर राज्य से जिले में आ रहा है, तो उनको अपने आने की सूचना गांव निगरानी समिति, मोहल्ला निगरानी समिति एवं ब्लॉक पर देनी होगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की अपील
- बेवजह भीड़ वाले स्थानों जैसे मॉल सिनेमा घर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मेला, पार्टी और होटल आदि में जाने से बचें।
- अनावश्यक यात्रा न करें। जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज के संपर्क में आने से बचें।
- खांसी और छींकते समय मुंह पर रुमाल लगाएं।
- घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
- हाथों को बार-बार धुलते रहें और सैनिटाइज करें।
केरल व पूर्वोत्तर राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना की जांच कराई जा रही है। आठ ब्लाक व दो नगर में रैपिड रैस्पांस टीम सक्रिय हैं। सभी ग्राम निगरानी समिति व मोहल्ला निगरानी समितियों को सक्रिय गया है।
डॉ. मनोज चौधरी, जिला प्रभारी सर्विलांस टीम संभल।