फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   This time Makar Sankranti will be celebrated for two days, according to the zodiac, donate these materials

इस बार दो दिन मनेगी मकर संक्रांति, राशि के अनुसार इन सामग्रियों का करें दान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
This time Makar Sankranti will be celebrated for two days, according to the zodiac, donate these materials
संभल। मकर संक्रांति का पर्व ढेर सारी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। इस साल यह पर्व इसलिए और भी ज्यादा खास हो गया है क्योंकि इस दिन 4 योगों का महासंयोग बन रहा है। मकर संक्रांति पर बन रहे इस महासंयोग को बेहद शुभ मना जा रहा है, जो किस्मत बदलने वाले साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, मकर संक्रांति मनाने को लेकर तारीखों में कुछ असमंजस की स्थिति है। महासंयोगों का यह शुभ समय 14 जनवरी की रात से ही शुरू हो जाएगा। कुछ विद्वानों के अनुसार सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर सक्रांति इस बार 14 जनवरी को होगा। इस दिन सूर्य देवता धनु राशि निकलकर मकर राशि में दोपहर 2.32 बजे प्रवेश करेंगे। इसके चलते पुण्यकाल सूर्य अस्त 5.55 बजे तक 3.37 घंटे रहेगा। इस बार सक्रांति का वाहन बाघ, उपवाहन अश्व और हाथों में गदा रूपी शस्त्र है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य आचार्य शोभित शास्त्री बताते हैं कि मकर संक्रांति पर धनुर्मास का समापन होगा। इसके साथ ही नववर्ष के पहले मांगलिक कार्यों के सीजन का श्रीगणेश होगा। इसमें जनवरी से लेकर जुलाई तक वैवाहिक आयोजन के लिए करीब 60 मुहूर्त है। जनवरी में 22, 23, 24 व 25 को शादी के शुभ मुहुर्त हैं। 14 जनवरी की शाम को रोहिणी नक्षत्र रहेगा। रोहिणी नक्षत्र को पूजा, दान-धर्म के लिए बेहद शुभ माना गया है। वहीं इसी दिन सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य दक्षिणायण से उत्तरायण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 शुभ संयोग बनाएंगे मकर संक्रांति को विशेष
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक मकर संक्रांति पर ब्रह्म योग, व्रज योग और आनंदादि योग बन रहे हैं। इसके अलावा बुधादित्य योग भी रहेगा। इन संयोगों को शुभ और सुख-शांति दायक काम करने के लिए बहुत अच्छा माना गया है। ऐसे योग में काम शुरू करने से काम निर्विघ्न संपन्न होते हैं और सफलता भी मिलती है। वहीं इस महासंयोग में किए गए दान-पुण्य का फल कई जन्मों तक मिलता है। मकर संक्रांति के दिन रोहिणी नक्षत्र और ब्रह्म योग बन रहा है।

29 साल बाद बनेगा तीन ग्रहों का संयोग
सूर्य के मकर राशि में आने से मकर संक्रांति के दिन 29 वर्ष बाद तीन ग्रहों का संयोग बनेगा। जिसमें सूर्य, बुध और शनि तीन ग्रहों की युति से त्रिगृही योग बनेगा। महाभारत की कथा के अनुसार भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिये मकर संक्रांति का दिन ही चुना था। कहा जाता है कि आज ही के दिन गंगा जी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थी, इसलिए आज के दिन गंगा स्नान व तीर्थ स्थलों पर स्नान दान का विशेष महत्व माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed