फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thirty thousand rupees goods stolen by breaking the lock of the confectionery shop

हलवाई की दुकान का ताला तोड़ तीस हजार रुपये का सामान चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Thirty thousand rupees goods stolen by breaking the lock of the confectionery shop
थाना बनियाठेर क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर मझावली चौराहे स्थित हलवाई की दुकान का शटर तोड़ चोर नकदी-सामान सहित हजारों रुपये की चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर आटा पुलिस चौकी में दी गई है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मझावली निवासी तिजेंद्र सैनी की आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर मझावली चौराहा पर हलवाई की दुकान दी। वह शनिवार की रात साढ़े दस बजे दुकान बंद कर के अपने घर चले गए। रोजाना की तरह रविवार की सुबह पांच बजे दुकान खोलने पहुंचने तो दुकान का शटर उखड़ा देख दंग रह गए। अंदर देखा तो दो गैस सिलेंडर, बनी हुई मिठाई व गल्ले में रखी साढ़े नौ हजार रुपये नकदी गायब थी। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास दुकानों से दुकानदारों व अन्य लोग भी पहुंच गए। घटना की तहरीर पीड़ित की ओर गांव आटा पुलिस चौकी में दी गई है। तिजेंद्र सैनी ने बताया कि चोर उनके दुकान से तीस हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed