फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Third accused of murder of ex councilor also arrested, police searching for fourth accused

Sambhal News: पूर्व सभासद की हत्या का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, चौथे आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

Thu, 07 Sep 2023 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 07 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Third accused of murder of ex councilor also arrested, police searching for fourth accused
सिरसी। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी में पूर्व सभासद की हत्या करने के तीसरे आरोपी अली जामिन को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व सभासद की हत्या में तीसरा आरोपी गिरफ्तार किया गया है। चौथा आरेापी दानिश भागा हुआ है। पुलिस का कहना है भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। मालूम हो शनिवार की सुबह पूर्व सभासद की घर में घुसकर गला रेत कर हत्या की गई थी। इसमें चार आरोपी बनाए गए थे। यह हत्या आरोपियों ने छेड़खानी के मामले में समझौता नहीं करने पर की थी। पूर्व सभासद की दो बेटियों के साथ 16 जुलाई की रात को छेड़खानी की गई थी। जब पूर्व सभासद ने विरोध किया था तो उनके साथ मारपीट की थी। 20 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज हुई तो आरोपी युवक अलग अलग तिथि में जेल भेजे गए। आरोपी युवकों के परिजन समझौते का दबाव बना रहे थे। जब पूर्व सभासद ने समझौता करने से इनकार कर दिया तो आरोपी पक्ष ने हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व सभासद की हत्या में चार आरोपी बनाए गए थे। इसमें अली मोहसिन, साहिल और अली जामिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दापिनश की तलाश की जा रही है। उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed