फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves targeted two houses in Dharaita village, collected valuables

धरैटा गांव में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, कीमती सामान समेटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted two houses in Dharaita village, collected valuables
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धरैटा में सोमवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया और लाखों का सामान समेट लिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मकान मालिकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा निवासी मुकेश कुमार सोमवार रात घर के आंगन में परिजनों के साथ सो रहे थे। चोर मकान के पीछे रात्रि में किसी समय नकब लगाकर घर में घुस गए। चोरों ने संदूक से 45000 रुपये की नकदी, सोने के जेवर, बर्तन और कपड़े चुरा लिए। सुबह में जब परिजन सोकर उठे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखकर दंग रह गए। कमरे में नकब लगा हुआ था और संदूक में रखा सामान भी इधर उधर विखरा हुआ था। पीड़ित के अनुसार एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने का हार, 45 हजार नगद और अन्य सामान चोर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं इसी गांव में दामोदर प्रजापति के मुख्य गेट से घुसे चोर संदूक में रखे तांबे के बर्तन और परिजनों के नए कपड़े चोरी करके ले गए। जिसमें करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों मामलों में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed