{"_id":"6303dc221394263ba6798439","slug":"thieves-targeted-cdpo-s-house-sambhal-news-mbd438588559","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीपीओ के मकान को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीपीओ के मकान को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देहली दरवाजा में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में सीडीपीओ(बाल विकास परियोजना अधिकारी) के मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। घटना से समय वह घर पर नहीं थीं। उन्होंने बताया कि चोर नौ तौले सोने के जेवर, 3.50 लाख रुपये समेत करीब दस लाख रुपये का सामान समेटकर ले गए हैं। पुलिस ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला देहली दरवाजा हाल निवासी शहाना खातून बाल विकास परियोजना अधिकारी असमोली में तैनात हैं। शनिवार को वह संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने के बाद अपने घर पर ताला लगाकर अमरोहा जिले के सैदनगली में मायके चली गईं थीं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात में किसी समय चोर उनके मकान के ताले तोड़कर उनके घुस में गए और कमरे की अलमारी में रखे ढाई तौले की सोने की चैन, चार अंगूठी, दो जोड़ी कानों के कुंडल, दो सोने की चूड़ी व 3.50 लाख नकदी रुपये समेत करीब 10 लाख का माल ले गए। सोमवार को जब पड़ोसी ने मकान के ताले टूटे देखे तो शहाना खातून को फोन कर जानकारी दी।
पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि जानकारी मिल गई है। जांच-पड़ताल की जा रही है।