फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves entered the juvenile court board via toilet, took away CPU and monitor

शौचालय के रास्ते किशोर न्यायालय बोर्ड में घुसे चोर ले गए सीपीयू व मॉनीटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the juvenile court board via toilet, took away CPU and monitor
चंदौसी। पावर हाउस की पुरानी बिल्डिंग में न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड संचालित है। सोमवार की सुबह कर्मचारी के पहुंचे तो कार्यालय में रखा सीपीयू व मॉनिटर गायब था। देखा तो शौचालय का गेट खुला रह जाने पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। किशोर न्याय बोर्ड में कार्यरत रीडर की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड का संचालन पावर हाउस की पुरानी बिल्डिंग में किया जा रहा है। किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय की बिल्डिंग के पीछे से भी शौचालय में गेट लगा है। शनिवार की शाम किशोर न्याय बोर्ड के शौचालय का गेट खुला रह गया था। चोर शनिवार या रविवार की रात में शौचालय के गेट के रास्ते अंदर प्रवेश कर गए और किशोर न्याय बोर्ड में रखा सीपीयू व मॉनीटर चुरा ले गए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब कार्यालय खुला तो सीपीयू व मॉनीटर गायब था। घटना की रिपोर्ट किशोर न्याय बोर्ड में रीडर के पर कार्यरत मोहित कुमार निवासी ठउलापुर पट्टी जाट थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद की ओर से कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed