{"_id":"67cb3746a279ef090b0496ee","slug":"thieves-broke-into-a-jewelers-house-in-pathakpur-and-stole-cash-and-jewelry-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-120038-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पाठकपुर में सराफ के घर में घुसे चोरों ने उड़ाए नगदी-जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पाठकपुर में सराफ के घर में घुसे चोरों ने उड़ाए नगदी-जेवर
Fri, 07 Mar 2025 11:43 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
बहजोई। पाठकपुर में सराफ के घर में घुसे चोरों ने उस समय लाखों की नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर लिया, वह अपने परिवार के साथ बहन की शादी करने जिला बुलंदशहर के कस्बा छतारी गया था। शादी करके घर लौटे परिवार के लोगों को उस समय जोर का झटका लगा, जबकि वह दरवाजा खोलकर घर में घुसे थे।सराफ दिनेश वर्मा ने बताया कि छह जनवरी को बहन की शादी थी। इसके लिए वह बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब चार बजे परिवार के लोगों के साथ समेत छतारी गया हुआ था। अगले दिन शुक्रवार को बहन की शादी से निपट कर सुबह करीब नौ बजे जब उसके पिता वेदप्रकाश वर्मा घर लौटे और दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे, तो देखा कि कमरे के दरवाजे खुले पड़े हैं और अलमारी आदि से सामान बाहर बिखरा पड़ा है। आसपास जाकर देखा, तो जानकारी हुई कि रात के समय चोर पीछे से सीढ़ी लगाकर घर में घुस आए लाखों रुपये की नकदी व जेवर ले गए। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे वह व अन्य परिवार के लोग घर आए। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर चोरों ने लगाई सेंध
पाठकपुर में सराफ के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में खास बात यह रही कि सराफ के घर से पाठकपुर पुलिस चौकी की दूरी करीब 50 मीटर है। सराफ दिनेश वर्मा का कहना है कि उसके घर से एक मकान छोड़कर पुलिस चौकी बनी हुई है।
यह नकदी व जेवर ले गए चोर
सराफ दिनेश वर्मा के मुताबिक उसके घर में घुसे चोर 12-13 लाख रुपये की नकदी समेत दो सोने की चूड़ी, एक सोने का हार, एक रानी सेट, दो अंगूठी, एक टीका, गुच्छा तोड़िया रेशम पटटी, करीब दो-तीन लाख रुपये के अन्य सोने के जेवर तथा अन्य कीमती कपड़े व बर्तन चोरी कर ले गए। सराफ ने बताया कि चोर नकदी व जेवर समेत 30 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन
सीढ़ी से घर में घुसे चोर
सराफ ने बताया कि जब घर पर आकर देखा, तो घर के पीछे लकड़ी की सीढ़ी मिली। यह सीढ़ी ताजा लकड़ी की थी, ऐसा लगता है कि चोरों ने चोरी करते समय ही ताजा लकड़ी से सीढ़ी बनाकर तैयार की हो।
कोट
- पाठकपुर में चोरी की घटना होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।- डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, सीओ, बहजोई।