{"_id":"62a0f3de83d50d634d6f9c54","slug":"thieves-blew-goods-worth-six-lakhs-including-gold-silver-and-cash-sambhal-news-mbd43080834","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने कूमल लगाकर सोने-चांदी व नकदी समेत छह लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने कूमल लगाकर सोने-चांदी व नकदी समेत छह लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिरसानाल में चोर मकान की दीवार में कूमल लगाकर अंदर घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर कमरे में रखे सोने चांदी के जेवर व 50 हजार रूपये की नकदी समेत छह लाख का माल उड़ा लग गए। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव सिरसानाल निवासी प्रवेंद्र अपने परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोर मकान के पीछे की दीवार में कूमल लगाकर अंदर घुस गए और कमरे में रखे सोने चांदी के जेवर व 50 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह आंख खुली तो कमरे में बिखरा सामान और कूमल लगा देख पीड़ित के होश उड़ गए। काफी तलाश किया तो मकान से लगभग पांच सौ मीटर की दूूरी पर खाली पड़ा रूपयों का बैग खेत में मिला।
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और थाने आ गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़ित ने बताया कि चोर नकदी समेत करीब छह लाख का सामान ले गए हैं। थाने के इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। जानकारी कराते हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।