फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves blew 1.77 lakh rupees by breaking the locks of the customer service center

ग्राहक सेवा केंद्र के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाए 1.77 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Thieves blew 1.77 lakh rupees by breaking the locks of the customer service center
संभल। कोतवाली क्षेत्र में चौधरी सराय पुलिस चौकी से करीब 200 कदम दूर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने मिनी बैंक के बाहर कपड़े का तिरपाल बांधकर शटर के ताले तोड़े और उसमें रखी 1.77 लाख रुपये की नकदी उड़ा दी। सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने शटर के बाहर तिरपाल बंधा देखा तो स्वामी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी ने जब देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला कोटगर्बी निवासी सिब्ते अली बहजोई मार्ग स्थित चौधरी सराय में बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। शुक्रवार को रात नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान के शटर के बाहर तिरपाल बांधकर ताले तोड़े और उसमें रखे 1.77 लाख रुपये चोरी कर ले गए। सुबह सात बजे जब लोगों ने दुकान के बाहर तिरपाल बंधा देखा तो दुकान स्वामी को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि दुकान में 1.77 लाख रुपये रखे थे। चोरों ने इनवर्टर व बैटरी भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन छोड़कर चले गए। कोतवाल पंकज लावानिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed