फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   thief in farmer home in sambhal

किसानों के सूने घर से लाखों का माल उड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
thief in farmer home in sambhal
संभल। हयात नगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में पक्का बाग के करीब स्थित नई बस्ती में रविवार की रात चोरों ने सूने घरों के ताले तोड़ दिए। दो किसान परिवारों से चोर 2.4 लाख का माल चुरा ले गए। घटना की जानकारी तब मिली जब पड़ोस से एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा तो दरवाजे खुले थे। उसकी सूचना पर मुरादाबाद से परिजन आए। सरायतरीन चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की है। लेकिन देर शाम तक कोई चोर पकड़ा नहीं गया था और न ही कोई खुलासा हुआ था।
विज्ञापन

सरायतरीन के पक्का बाग में रविवार को रात किसान नारायन दास और उसके भाई भीकम सिंह के घर उस समय घटना हुई जब पूरा परिवार मुरादाबाद के जयंतीपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। परिजनों ने बताया कि घर में कोई नहीं था। इसलिए ताला लगाकर गए थे। रात में किसी वक्त चोर ताला तोड़ कर घुसे और इसके बाद घर की सभी अलमारियों के ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन

जेवर और नकदी समेत करीब ढाई लाख का माल समेट लिया। नारायन दास की पत्नी सावित्री ने बताया कि चोर 60 हजार रुपये, सोने की चूड़ी, गले का और अंगूठियों समेत समेत 1.60 लाख का माल ले गए हैं। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त घर के लोग जयंतीपुर में शादी में शामिल होने गए थे लेकिन वारदात की सूचना मिलने पर शादी समारोह को छोड़कर बीच में आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता तब लगा जब पड़ोसी ने फोन किया। तत्काल मुरादाबाद से लौट आए। वहीं नारायन दास के भाई भीकम सिंह के घर में भी ताले तोड़कर चोरी की गई है। उनका घर भी बगल में ही है। उनके घर से 40 हजार रुपये, चांदी के जेवर और एलईडी टीवी समेत करीब 80 हजार रुपये का माल चोर ले गए।

सरायतरीन के चौकी इंचार्ज बीकेश राणा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार के बयान लिए। वहीं हयात नगर के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed