फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   They did not bring the wedding procession after failing to receive 10 lakh rupees and a car.

Sambhal News: दस लाख रुपये व कार नहीं मिलने पर नहीं लाए बरात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
They did not bring the wedding procession after failing to receive 10 lakh rupees and a car.
असमोली। दहेज में स्कॉर्पियो कार व दस लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर वर पक्ष बरात नहीं लाया। इससे शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। मामला 22 अप्रैल का है। लड़की पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रतुपुर निवासी नायाब उल्ला की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन का रिश्ता जिला हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी आबाद अली के साथ 20 अप्रैल 2025 को तय किया था। मंगनी में लड़के व मां, पिता व बहनों को सोने के करीब दो लाख के उपहार व लड़के को 3.50 लाख रुपये नकद दिए थे। इसके अलावा कपड़े व खाने आदि पर खर्च किया था।
विज्ञापन

बताया कि करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। शादी 22 अप्रैल को होनी तय हुई थी लेकिन तय समय पर बरात नहीं आई। आरोप है कि लड़के पक्ष की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट की। साथ ही 10 लाख रुपये नकद व स्कॉर्पियो कार दिए जाने की मांग की। जब मांग पूरी नहीं की गई तो रिश्ता तोड़ दिया और तय समय पर बरात लेकर नहीं पहुंचे। इससे आर्थिक और सामाजिक हानि हुई है। साथ ही लड़के का रिश्ता कहीं दूसरी जगह तय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गय्यूर अहमद, आबाद अली, शादाब अली,अनीसा बेगम, फिरोज , नाजिया, मनतशा, खालिदा, आलिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed