फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There were kicks, punches and belts in the wedding procession, the groom got down from the carriage and ran away

Sambhal News: बरात में लात-घूसे और बेल्टें चलीं, दूल्हा बग्गी से उतरकर भागा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
There were kicks, punches and belts in the wedding procession, the groom got down from the carriage and ran away
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा में रविवार की रात 11:45 बजे बरात चढ़त के दौरान घराती और गांव वालों में मारपीट हो गई। लात-घूसे के बाद बेल्टें चलीं। यह देख दूल्हा बग्गी से उतरकर भाग निकला। मौके पर भगदड़ मच गई। भीड़ ने बस और गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस घटना में दूल्हे के पिता प्रदीप कठेरिया निवासी बेला और अस्सी वर्षीय बुजुर्ग श्रीपाल समेत दो घायल हुए हैं। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पवांसा निवासी पप्पू सिंह की बेटी की शादी के लिए रविवार की शाम असमोली थाना क्षेत्र के गांव मिलक बेला निवासी प्रदीप कठेरिया के पुत्र अर्पित कठेरिया बरात लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने बरात के स्वागत के बाद कार्यक्रम स्थल पर भोजन किया। इसके बाद बरात चढ़त शुरू हो गई। बरात चढ़त के दौरान बैंड बाजे पर गाने बजाने और डांस को लेकर बरातियों और ग्रामीणों में मामूली कहासुनी हो गई। दोनों तरफ से लात-घूसे चले। बीच-बचाव के लिए में आए लोगों की भी पिटाई की गई।
विज्ञापन

बरात में झगड़े की सूचना पर पहुंचे दुल्हे के पिता प्रदीप कठेरिया के साथ भी बेल्ट से मारपीट की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर खड़ी बस और गाड़ी के शीशे ईंट-पत्थर मारकर तोड़ दिए। बस में बैठे 80 वर्षीय बुजुर्ग श्रीपाल के साथ भी मारपीट की गई। इसमें उनके हाथ पर गंभीर चोट आई। मुरादाबाद जिले के थाना कुंदरकी निवासी बस चालक सचिन ने इस मामले की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। बस चालक सचिन ने बरात वापस ले जाते समय पवांसा पुलिस चौकी में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed