फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was traffic jam on the roads throughout the day, pedestrians got upset

Sambhal News: दिनभर सड़कों पर रही जाम की स्थिति, परेशान हुए राहगीर

Tue, 05 Nov 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 05 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
There was traffic jam on the roads throughout the day, pedestrians got upset
संभल। त्योहारों पर जाम की समस्या से निपटने का दावा करने वाली संभल पुलिस सोमवार को बेबस नजर आई। दिनभर लोग जाम से जूझे। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भैया दूज मनाकर घर लौट रही बहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

संभल पुलिस ने दो सप्ताह पहले दावा किया था त्योहारों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। धनतेरस से रूट डायवर्जन भी किया गया था। ताकि जाम न लगे। लेकिन धनतेरस, दिवाली और भैया दूज पर जिलेभर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। भैयादूज के दूसरे दिन भी जनपद की सड़कों पर दिन भर लोग जाम से जूझे। वहीं रोडवेज द्वारा ज्यादा बसें चलाने के बावजूद बहनों को सफर करने में परेशानी हुई। अधिकतर बहनें अपने वाहन से निकलीं तो कुछ ने बसों और अन्य वाहनों का सहारा लिया। सड़कों पर वाहनों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि जाम की स्थिति बनने लगी। संभल में चंदौसी चौराहे पर दिनभर जाम के हालात रहे। कदम दर कदम वाहनों की गति पर ब्रेक लगता रहा। जाम की स्थिति बनी रही। बहनों को जाम से दो-चार होना पड़ा। वहीं, सिरसी में भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रोडवेज की व्यवस्था चरमराई
संभल। भैयादूज पर रोडवेज निगम की सारी व्यवस्था चरमरा गई और बहनों को भाई के घर से वापस अपने घर तक पहुंचने के लिए वाहनों का इंतजार करते देखा गया। भीड़ अधिक होने के कारण बहनों को बसों में जगह नहीं मिल पाई। संभल से मुरादाबाद के बीच संचालित 35 बसें लगातार संचालित रही लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण व्यवस्था चरमरा गई। ऐसे में डग्गामार वाहनों की खूब चांदी हुई। कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी हसन इमाम ने बताया कि व्यवस्था काफी ठीक रही, लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते थोड़ी दिक्कत रही। चंदौसी चौराहा, सिरसी, डींगरपुर और मुरादाबाद में कोहेनूर तिराहे पर जाम के कारण बसों के पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed