{"_id":"63d58aaaceb695669033aa59","slug":"there-was-an-uproar-when-the-dirty-water-being-removed-from-the-drain-reached-the-cemetery-sambhal-news-mbd4547785159-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नाले से निकाला जा रहा गंदा पानी कब्रिस्तान में पहुंचने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नाले से निकाला जा रहा गंदा पानी कब्रिस्तान में पहुंचने पर हंगामा
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मोहल्ला देहली दरवाजा के कब्रिस्तान में गंदा पानी जाने पर हंगामा हुआ। पालिका कर्मचारी चोक नाले से पानी को पंप से बाहर निकाल रहे थे। इसका विरोध लोगों ने किया और कर्मचारी नाले से पानी निकाले बिना ही लौट आए।
पिछले सात दिनों से नाला चौक पड़ा था। शिकायत के बाद नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों को पानी की निकासी करने भेजा। पालिका कर्मचारी ट्रैक्टर और पंप लेकर मौके पर पहुंचे और चोक नाले में भरे पानी को पंप द्वारा निकालने लगे। इस दौरान गंदा पानी कब्रिस्तान में जाने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और हंगामा करने लगे। काफी समझाने के बाद लोग नहीं माने तो कर्मचारी वापस लौट गए।
विरोध करने वालों में मोहम्मद आकिल, मोहम्मद असरार, मुजाहिद अली, फरीद हुसैन, नाजिम, बाबू, चांद, शारिक, बिलाल, आसिम, आकिल हाशिम, शमीम, शाहजेब आदि मौजूद रहे। वहीं नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी का कहना है कि नाला चोक होने पर कर्मचारियों द्वारा पंप से पानी निकाला जा रहा था। विरोध करने की जानकारी नहीं है।