फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was an encounter with two cattle smugglers Bilal and Ghulam in a police car at Madhaiya in Baniyather on the Baniyather-Kudfatehgarh road.

Sambhal News: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़े दो गोतस्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
There was an encounter with two cattle smugglers Bilal and Ghulam in a police car at Madhaiya in Baniyather on the Baniyather-Kudfatehgarh road.
चंदौसी (संभल)। बनियाठेर-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर बनियाठेर की मढ़ैया में पुलिस की कार सवार दो गोतस्कर बिलाल और गुलाम के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों बदमाशों के दाये पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही के दाये हाथ में गोली लगी है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि दोनों बदमाश जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरकी के गांव बगरऊआ के निवासी है और दोनों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम था। दोनों के विरुद्ध विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया है। पुलिस ने कार की डिग्गी से गाय का बछड़ा व गोकशी के हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दस बजे थाना बनियाठेर पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार दो गोतस्कर कुंदरकी की ओर से आ रहे हैं। पुलिस ने गोतस्करों की कार को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कार नहीं रोकी। पुलिस ने अपनी गाड़ी से कार का पीछा करना शुरू कर दिया। गोतस्कारों की कार बनियाठेर-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में घुस गई। इसके बाद दोनों गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसमें कांस्टेबल विवेक यादव के दायें हाथ में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा को फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें दोनों बदमाशों के दाये पैर में घुटने से नीचे गोली लगी। जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद दोनों गोतस्करों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने पकड़ लिया। हिरासत में दोनों गोतस्करों ने अपने नाम बिलाल व गुलाम निवासी बगरौआ थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद बताया। दोनों सगे भाई है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, छह कारतूस, दिल्ली नंबर की कार तथा डिग्गी से गाय का बछड़ा मिला है। दोनों गोतस्करों के विरुद्ध संभल व मुरादाबाद के थानों में एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। मौके पर पहुंचे एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि दोनों गोतस्करों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। पुलिस को दोनों की कई दिन से तलाश थी।
विज्ञापन

--------
करीब डेढ़ घंटे पुलिस छाबनी बना रहा मार्ग
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा की मढ़ैया के बनियाठेर-कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर घटना पुलिस व गोतस्करों की मुठभेड़ हुई। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना थाना कुढ़फतेहगढ़, चंदौसी कोतवाली व एसओजी को दी। कुछ ही देर में दोनों थानों की पुलिस सहित एसओजी मौके पर पहुंच गई। सूनसान मार्ग पर पुलिस का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईनामी दो गोतस्करों पर दर्ज है विभिन्न अभियोग
बनियाठेर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़े गए ईनामी दो गोतस्करों के विरुद्ध संभल व मुरादाबाद के थाने में कई मामले दर्ज है। जिसमें बिलाल पर कुंदरकी थाने में तीन गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा, गैंगस्टर एक्ट तथा गुलाल पर चार गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमें, दो बार गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज है। जबकि अन्य थानों से पुलिस दोनों पर आपराधिक मामले की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed