{"_id":"61ce0daac9b1da56050bf1f4","slug":"there-was-a-tussle-in-the-tehsil-between-the-sdm-and-the-convener-of-kisan-pratishtha-manch-sambhal-news-mbd414448025","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और किसानी प्रतिष्ठा मंच के संयोजक के बीच तहसील में हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और किसानी प्रतिष्ठा मंच के संयोजक के बीच तहसील में हुई नोकझोंक
विज्ञापन
संभल। नई तहसील में उपजिलाधिकारी रमेश बाबू और किसानी प्रतिष्ठा मंच के संयोजक डीएन सिंह में जमकर नोकझोंक हुई। संयोजक ने एसडीएम पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। वहीं एसडीएम ने संयोजक पर दबाव बनाने के साथ ही अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। एसडीएम और संयोजक के बीच हुई नोकझोंक के दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद संयोजक के साथी व सरकारी कर्मचारियों ने किसी तरह हंगामा शांत कराया।
शुक्रवार को किसानी प्रतिष्ठा मंच के संयोजक अपने कुछ साथियों के साथ असमोली ब्लॉक के गांव हाजीबेड़ा निवासी राजवीर के मकान निर्माण का मामला लेकर एसडीएम रमेश बाबू के पास पहुंचे थे। संयोजक का कहना है कि उन्होंने एसडीएम को बताया कि दूसरा पक्ष राजवीर को गलत तरीके से परेशान कर रहा है। उसके मकान का निर्माण नहीं होने दिया जा रहा। प्रधानमंत्री आवासीय योजना की धनराशि खाते में आ गई है लेकिन विवाद के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
आरोप है कि इसी बात पर एसडीएम भड़क गए और उन्होंने गाली गलौज की। साथ ही गिरफ्तार कराकर जेल भेजने की धमकी दी। वहीं एसडीएम का कहना है कि हमने नियमानुसार कार्य कराए जाने की बात कही थी लेकिन वह अभद्र व्यवहार करने लगे। संयोजक के साथ गए भाकियू टिकैत के जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि एसडीएम ने गलत व्यवहार किया है। वह जायज मामला होने के बाद भी हड़का रहे थे।