फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was a stir in the railway administration due to the information of labor pain to the woman in Dadar Express train.

दादर एक्सप्रेस ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा की सूचना से रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
There was a stir in the railway administration due to the information of labor pain to the woman in Dadar Express train.
चंदौसी रेलवे स्टेशन पर दादर एक्सप्रेस में प्रसव से पीड़ित महिला ढूंढती पुलिस। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर बरेली जाने वाली दादर एक्सप्रेस ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी व आरपीएफ को साथ लेकर तैयारियां कीं। स्टेशन पर 102 एंबुलेंस भी बुला ली गई। लेकिन जब ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो पीड़ित महिला किसी भी बोगी में नहीं मिली।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर सवा 12 बजे चंदौसी जंक्शन स्थित जीआरपी में लखनऊ जीआरपी ने सूचना दी कि लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर बरेली जाने वाली दादर एक्सप्रेस ट्रेन में आरक्षण बोगी नंबर 10 में महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। महिला को जंक्शन पर उपचार देना है। जीआरपी ने स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा को घटना से अवगत कराया। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने प्लेटफार्म पर स्टेचर, व्हील चेयर और 102 एंबुलेंस बुला ली और ट्रेन आने का इंतजार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर 12.45 बजे एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो रेलवे के कर्मचारियों ने बोगी नंबर दस की ओर दौड़ लगा दी। लेकिन इस बोगी में पीड़ित महिला नहीं मिली। इसके बाद जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे स्टेशन ने पूरी ट्रेन की बोगियों में तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा ने बताया कि दादर एक्सप्रेस का अलीगढ़ के बाद चंदौसी जंक्शन पर ठहराव है। किसी ने ट्रेन से 112 नंबर सूचना दी, जो लखनऊ जीआरपी में उठता है। इसके बाद ट्रेन के अगले स्टेशन जंक्शन को सूचना दी। ताकि महिला को समय से उपचार मिल सके। मगर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर किसी भी बोगी में प्रसव से पीड़ित महिला नहीं मिली। ट्रेन में महिला के नहीं मिलने पर खबर को अफवाह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed