फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was a scuffle between the national president of Bhakiyu Mahashakti and toll workers on the Ganga Expressway.

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और टोल कर्मियों के बीच नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle between the national president of Bhakiyu Mahashakti and toll workers on the Ganga Expressway.
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के खिरनी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया। जमकर नोकझोंक हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान गांव चनकटी चूहा में आयोजित महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। आरोप है कि गढ़मुक्तेश्वर से गंगा एक्सप्रेसवे पर आने के बाद खिरनी टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर उनका टोल कर्मियों से विवाद हो गया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह चौहान का आरोप है कि टोल प्लाजा पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली जा रही थी। उनका कहना है कि शुल्क को लेकर जानकारी मांगने पर टोल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद खिरनी चौकी प्रभारी और कैलादेवी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात कही है। साथ ही चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर संगठन आंदोलन करेगा।
धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली को लेकर किसानों की शिकायतें मिल रही हैं और संगठन इस मुद्दे पर जल्द बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा।

वहीं, सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि टोल शुल्क को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। उनके अनुसार संबंधित पक्ष ने बाद में टोल का भुगतान किया और वहां से रवाना हो गया। पुलिस द्वारा किसी के साथ अभद्रता नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed