{"_id":"6887dec24949d06071014c8c","slug":"there-was-a-ruckus-after-getting-zero-marks-in-the-political-science-exam-chandausi-news-c-204-1-chn1001-121825-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: राजनीति शास्त्र की परीक्षा में जीरो नंबर मिलने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: राजनीति शास्त्र की परीक्षा में जीरो नंबर मिलने पर किया हंगामा
विज्ञापन
चंदौसी। राजनीति शास्त्र की लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा में जीरो या फिर दो नंबर मिलने पर सोमवार को एसएम डिग्री कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन कर हंगामा काटा। कुछ छात्रों की स्टाफ क्लर्क और प्रोफेसर से बहस हो गई। इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से लिखित रूप में शिकायत मांगी और उसका यूनिवर्सिटी द्वारा समाधान कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर छात्र शांत होकर लौट गए।
सोमवार को बीए छठे सेमेस्टर के 24 से अधिक छात्र कॉलेज के पुस्तकालय में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में नारे लगाते हुए प्राचार्य कक्ष तक आए और स्टाफ क्लर्क और प्रोफेसर अजय अग्रवाल को अपनी समस्या बताने लगे। बताया कि छठे सेमेस्टर के ज्यादातर छात्रों के राजनीति शास्त्र की लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा में जीरो नंबर आए हैं और कुछ छात्रों को दो नंबर मिले हैं। इसके कारण छात्रों की एक साल बर्बाद हो जाएगा।
छात्रों ने एग्जाम कॉपी दोबारा से चेक करवाकर नंबर दिए जाने की मांग की। साथ ही, चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला, तो छात्र बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और इस आंदोलन के लिए कॉलेज प्रशासन या पॉलिटिकल साइंस विभाग अध्यक्ष व यूनिवर्सिटी जिम्मेदार हाेगी।
विज्ञापन
इस बीच प्रोफेसर अजय अग्रवाल ने छात्रों से उनकी लिखित रूप में समस्या मांगी और उन्हें यूनिवर्सिटी द्वारा समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए और वापस लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में सत्यवीर, अंकित, पवन पाल, गर्वित पाल, अवधेश, अभिराज गौतम, विवेक कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, नितिन सागर आदि मौजूद रहे।