फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was a fight between the two sides for cutting the fence of the farm, stone pelting also took place, eight injured

Sambhal News: खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव भी हुआ, आठ घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between the two sides for cutting the fence of the farm, stone pelting also took place, eight injured
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मवई ठाकुरान में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे खेत की मेड़ काटने और कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। पथराव भी किया गया। इसमें एक पक्ष के छह और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। गांव निवासी मिंटू मंगलवार की सुबह में अपने खेत पर गया था, जो की घर से कुछ ही दूरी पर है। यहां पर देखा तो बृजेंद्र अवैध कब्जा करने की नीयत से खेत की मेड़ काट रहा था।
विज्ञापन

मिंटू व बृजेंद्र के बीच आपस में कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ा तो मारपीट हुई। जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के लोग घर की ओर भागे। मारपीट में मिंटू, उसकी बेटी राधा, पत्नी मुनीषा, सपना, सुखपाल, राजवती घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से बृजेंद्र का बेटा प्रवीण कुमार और पत्नी चंद्रकला घायल हुई। घायलों को सीएचसी में भेजा गया। मिंटू का कहना था कि हमारे खेत पर अवैध कब्जा करने की नीयत से मेड़ को तोड़ा गया था, जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई।
विज्ञापन

असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों ही पक्ष थाने आ गए थे और सभी घायलों को मेडिकल कराया गया है। तहरीर दे रहे हैं, इसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed