फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There the investigation report is stalled... here the work of the overhead tank

Sambhal News: उधर जांच रिपोर्ट रुकी... इधर ओवरहेड टैंक का काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
There the investigation report is stalled... here the work of the overhead tank
संभल। संभल पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत मुरादाबाद मार्ग पर वाजिदपुरम के पीछे ओवरहेड टैंक बन रहा है लेकिन करीब एक महीने से निर्माण कार्य रुका है। इसकी वजह यह है कि बजरफुट और बजरी के सैंपल की जांच रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी विभाग ने कार्यदायी फर्म को नहीं दी है। फर्म के इंजीनियर का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

संभल पेयजल पुनर्गठन योजना में सात ओवरहेड टैंक बनाए जाने हैं और सात ओवरहेड टैंक की मरम्मत कराने के साथ ही 270 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। यह परियोजना करीब 170 करोड़ रुपये ही हैं। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर वाजिदपुरम के पीछे ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हुआ था। इसकी लागत करीब 10 करोड़ रुपये और क्षमता 1500 लाख किलो लीटर पानी की है।
विज्ञापन

इससे वार्ड 4 के शहजादी सराय की करीब 9 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति की जानी है। निर्माण की जिम्मेदार गुजरात की लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन फर्म को दी गई है। ओवरहेड टैंक का फाउंडेशन तैयार कर लिया गया है लेकिन करीब एक महीने से आगे का कार्य रुका है। कार्यदायी फर्म ने निर्माण में इस्तेमाल होने वाली बजरी और बजरपुट का सैंपल जांच के लिए पीडब्ल्यूडी को भेजा था लेकिन जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
इंजीनियर ने क्या कहा

फर्म के इंजीनियर राजीव का कहना है कि जब सैंपल की जांच रिपोर्ट आ जाएगी, तभी आगे का कार्य शुरू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि काम शुरू होने पर करीब 10 महीने में ओवरहेड टैंक तैयार हो जाने की उम्मीद है। इस ओवरहेड टैंक से लोगों को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति होगी। इसके लिए कनेक्शन देते हुए घरों पर मीटर भी लगाए जाएंगे। ओवरहेड टैंक के पास स्काडर रूम भी बनेगा।
सैंपल की जांच रिपोर्ट क्यों नहीं तैयार की गई, इस बारे में जेई से जानकारी की जाएगी। जल्द ही जांच रिपोर्ट कार्यदायी फर्म को भेजने का काम होगा।
-सुनील प्रकाश, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed